जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 677 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी में 200 अंक की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में कमजोरी और इंफोसिस जैसे बड़े शेयर के नुकसान में जाने से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी टूट गए और इसके साथ ही शेयर बाजारों में बीते नौ दिन से जारी तेजी भी थम गई।

मुंबई, 17 अप्रैल सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में कमजोरी और इंफोसिस जैसे बड़े शेयर के नुकसान में जाने से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी टूट गए और इसके साथ ही शेयर बाजारों में बीते नौ दिन से जारी तेजी भी थम गई।

इस दौरान, शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 677.86 अंक की गिरावट के साथ 59,753.14 अंक पर था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 200 अंक टूटकर 17,628 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में, इंफोसिस के शेयर में सबसे ज्यादा करीब 12 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, विप्रो, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक भी नुकसान में रहे।

दूसरी ओर, पॉवर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले, टाइटन और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे।

एशियाई बाजारों में सोमवार को मिलाजुला रुख देखने को मिला, सियोल और जापान के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई और हांगकांग के बाजार लाभ में रहे। अमेरिका के बाजार शुक्रवार को नुकसान के साथ बंद हुए थे।

घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को आंबेडकर जयंती के अवसर पर बंद थे।

इसबीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत बढ़कर 86.37 डॉलर प्रति बैरल पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 221.85 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड