जरुरी जानकारी | कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स 474 अंक टूटा, निफ्टी 17,000 के नीचे पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और बैंकिंग, आईटी तथा वाहन कंपनियों के शेयरों में बिकवाली की वजह से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग एक प्रतिशत की गिरावट आई।

मुंबई, 20 मार्च वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और बैंकिंग, आईटी तथा वाहन कंपनियों के शेयरों में बिकवाली की वजह से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग एक प्रतिशत की गिरावट आई।

इस दौरान, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 474.96 अंक यानी 0.82 प्रतिशत टूटकर 57,514.94 अंक पर आ गया। इसके 28 शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 139.10 अंक या 0.81 प्रतिशत के नुकसान के साथ 16,960.95 अंक पर कारोबार कर रहा था। अडाणी एंटरप्राइजेज, जेडब्ल्यूएस स्टील और हिंडाल्को समेत इसके 45 शेयर नुकसान में थे।

सेंसेक्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्यादा करीब 1.86 प्रतिशत की गिरावट आई। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और टीसीएस में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। रिलायंस, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर भी नुकसान में थे।

दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर तथा कोटक बैंक करीब 0.24 प्रतिशत के लाभ में कारोबार कर रहे थे।

विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका में बैंकिंग क्षेत्र के संकट से धारणा प्रभावित हो रही है, इसके अलावा विदेशी पूंजी की लगातार निकासी से भी चिंता बढ़ रही है।

ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट रही है। हांगकांग, तोक्यो, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर के बाजारों में गिरावट रही जबकि चीन का शेयर बाजार लाभ में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बंद थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,766.53 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड