जरुरी जानकारी | कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स 341 अंक टूटा, निफ्टी में 97.8 अंक की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के चलते शेयर बाजारों में दो दिन से जारी तेजी थम गई और बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटी कंपनियों के शेयरों के टूटने से दबाव और बढ़ गया।

मुंबई, 23 मार्च वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के चलते शेयर बाजारों में दो दिन से जारी तेजी थम गई और बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटी कंपनियों के शेयरों के टूटने से दबाव और बढ़ गया।

इस दौरान, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कमजोर शुरुआत के बाद शुरुआती कारोबार में 341 अंक टूटकर 57,873.59 अंक पर आ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 97.8 अंक के नुकसान के साथ 17,054.10 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में एशियन पेंट्स, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, पॉवर ग्रिड और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में थे।

दूसरी ओर, टाटा मोटर्स, नेस्ले, लार्सन एंड टूब्रो तथा भारती एयरटेल लाभ में कारोबार कर रहे थे।

एशियाई बाजारों में सियोल, जापान और शंघाई के बाजार नुकसान में थे जबकि हांगकांग के बाजार लाभ में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को तेज गिरावट के साथ बंद हुए।

पिछले कारोबारी सत्र में, बुधवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 139.91 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,214.59 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 44.40 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,151.90 अंक पर बंद हुआ था।

इसबीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.99 डॉलर प्रति बैरल पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 61.72 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Match Winner Prediction: ब्रॉन्ज मेडल मैच में बांग्लादेश को हराकर पदक पर कब्जा जमा पाएगी पाकिस्तान महिला टीम? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Weather Update: निशिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल