जरुरी जानकारी | आईटी शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 169 अंक टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयरों में बिकवाली तथा विदेशी कोषों की निकासी के बीच बुधवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के रुख के साथ खुले। स्थानीय बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट का सिलसिला जारी रहा।

मुंबई, 19 अप्रैल सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयरों में बिकवाली तथा विदेशी कोषों की निकासी के बीच बुधवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के रुख के साथ खुले। स्थानीय बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट का सिलसिला जारी रहा।

वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से भी बाजार धारणा पर असर पड़ा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 168.88 अंक टूटकर 59,558.13 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 48.35 अंक के नुकसान से 17,611.80 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो, बजाज फिनसर्व और नेस्ले के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे।

वहीं दूसरी ओर टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन और भारती एयरटेल के शेयर लाभ में थे।

अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में था।

मंगलवार को अमेरिकी बाजार गिरावट में बंद हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड