जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 740 अंक और चढ़ा, निफ्टी 17,500 अंक के पास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 740.34 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। रूस-यूक्रेन शांति वार्ता के सफल होने की उम्मीद के बीच इन्फोसिस, एचडीएफसी लि., एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में लिवाली के साथ बाजार में मजबूती रही।

मुंबई, 30 मार्च शेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 740.34 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। रूस-यूक्रेन शांति वार्ता के सफल होने की उम्मीद के बीच इन्फोसिस, एचडीएफसी लि., एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में लिवाली के साथ बाजार में मजबूती रही।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 740.34 अंक यानी 1.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,683.99 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 784.13 अंक उछलकर 58,727.78 अंक तक गया था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 172.95 अंक यानी एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,498.25 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के तीस शेयरों में से बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले, मारुति, रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में आईटीसी, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल और टाइटन शामिल हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों में काफी उतार-चढ़ाव रहा। लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता से युद्ध खत्म होने की उम्मीद बंधी है। इससे घरेलू बाजार में कारोबार भरोसे के साथ हुआ। कच्चे तेल और जिंसों के दाम में नरमी से भी बाजार को समर्थन मिला। इससे कंपनियों को मार्जिन पर दबाव कम करने में मदद मिलेगी।’’

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में, जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.25 प्रतिशत बढ़कर 112.7 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) मंगलवार को शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने 35.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात ने अफगानिस्तान के समाने रखा 161 रनों का टारगेट, सोहैब खान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम इटली के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Live Score Update: दिल्ली में अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Maharashtra RTE Admission 2026: महाराष्ट्र के प्राइवेट स्कूलों में 25% आरक्षित सीटों के लिए आवेदन 17 फरवरी से, ‘1 KM दूरी’ और आवश्यक दस्तावेज अपलोड अनिवार्य

\