जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक टूटा, आरआईएल में चार प्रतिशत की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर वैश्विक संकेतों और लगातार विदेशी कोषों के बाहर जाने के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक और बजाज फाइनेंस जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक टूट गया।

मुंबई, 22 नवंबर कमजोर वैश्विक संकेतों और लगातार विदेशी कोषों के बाहर जाने के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक और बजाज फाइनेंस जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक टूट गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 435.74 अंक या 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,200.27 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 129.85 अंक या 0.73 फीसदी गिरकर 17,634.95 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक चार प्रतिशत की गिरावट रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) में हुई। कंपनी द्वारा अपने तेल रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कारोबार में 20 फीसदी हिस्सेदारी सऊदी अरामको को 15 अरब डॉलर में बेचने के प्रस्तावित सौदे को रद्द करने की खबर के बाद यह गिरावट हुई।

इसके अलावा मारुति, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक और बजाज फिनसर्व भी लाल निशान में थे।

दूसरी ओर, भारती एयरटेल, पावरग्रिड, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक और आईटीसी में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 372.32 अंक या 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,636.01 पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 133.85 अंक या 0.75 फीसदी गिरकर 17,764.80 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को सकल आधार पर 3,930.62 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

शेयर बाजार शुक्रवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर बंद रहे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत गिरकर 78.84 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज