जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 16,500 से नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई बाजारों में बिकवाली के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक टूट गया।

मुंबई, 20 अगस्त एशियाई बाजारों में बिकवाली के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक टूट गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 445.02 अंक या 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,184.47 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 147.10 अंक या 0.89 प्रतिशत फिसलकर 16,421.75 पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की गिरावट टाटा स्टील में हुई। इसके अलावा कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, डॉ रेड्डीज, एसबीआई, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, इंफोसिस और मारुति में बढ़त देखने को मिली।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 162.78 अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,629.49 पर और निफ्टी 45.75 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,568.85 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार गुरुवार को मुहर्रम के कारण पर बंद था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 595.32 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत बढ़कर 66.73 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Key Players To Watch Out: टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Scorecard: चेन्नई में यूएसए ने नामीबिया के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, संजय कृष्णमूर्ति ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Pitch Report: कोलंबो में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की चलेगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

\