जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 17,300 के नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख और इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा एचडीएफसी बैंक के शेयरों के नुकसान में जाने के साथ मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 350 अंक से अधिक की गिरावट आयी।

मुंबई, 14 दिसंबर वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख और इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा एचडीएफसी बैंक के शेयरों के नुकसान में जाने के साथ मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 350 अंक से अधिक की गिरावट आयी।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक 356.6 अंक या 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,926.82 पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 98.35 अंक या 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,269.90 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस को सबसे ज्यादा करीब एक प्रतिशत का नुकसान हुआ। इसके बाद एचडीएफसी, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, एम ऐंड एम, बजाज ऑटो और बजाज फिनसर्व के शेयर आते हैं।

दूसरी ओर, पॉवर ग्रिड, डॉ. रेड्डीज, एनटीपीसी और आईटीसी लाभ पाने वाले शेयरों में शामिल थे।

पिछले सत्र में, तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 503.25 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,283.42 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 143.05 अंक यानी 0.82 प्रतिशत टूटकर 17,368.25 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की बिकवाली जारी है। सोमवार को उन्होंने 2,743.44 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज लि. के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि ब्रिटेन में ओमीक्रोन मामलों में तेजी से बढ़ोतरी वैश्विक बाजारों के लिये चिंता की वजह है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\