जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 871 अंक टूटा, निफ्टी 14,550 अंक से फिसला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख के बीच बिकवाली का सिलसिला चलने से बुधवार को सेंसेक्स 871 अंक टूट गया।

मुंबई, 24 मार्च वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख के बीच बिकवाली का सिलसिला चलने से बुधवार को सेंसेक्स 871 अंक टूट गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 871.13 अंक या 1.74 प्रतिशत के नुकसान से 49,180.31 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 265.35 अंक या 1.79 प्रतिशत के नुकसान से 14,549.40 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक करीब चार प्रतिशत टूट गया। एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, आईटीसी और एनटीपीसी के शेयर भी नुकसान में रहे।

इस रुख के उलट एशियन पेंट्स और पावरग्रिड के शेयरों में लाभ रहा।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति-प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा देश में कोरोना वायरस मामले बढ़ने से निवेशकों की चिंता से स्थानीय शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट आई।’’

उन्होंने कहा कि इसके अलावा डॉलर सूचकांक में बढ़त से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और सियोल का कॉस्पी दो प्रतिशत तक टूट गए।

शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी नुकसान में थे।

इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 2.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.48 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड