जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 565 अंक टूटा, निफ्टी में 162 अंकों की कमजोरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर वैश्विक रुख और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 564.77 अंक टूट गया।

मुंबई, 29 जून कमजोर वैश्विक रुख और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 564.77 अंक टूट गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 564.77 अंक गिरकर 52,612.68 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 162.4 अंक गिरकर 15,687.80 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर सन फार्मा और भारती एयरटेल हरे निशान में थे।

अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, शंघाई, सियोल और हांगकांग के बाजार मध्य सत्र सौदों में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

अमेरिकी बाजार भी मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.95 फीसदी की गिरावट के साथ 116.86 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

पिछले सत्र में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 16.17 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 53,177.45 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 18.15 अंक यानी 0.11 प्रतिशत के लाभ के साथ 15,850.20 अंक पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,244.44 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आघा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Scorecard: चेन्नई में यूएसए ने नामीबिया को 31 रनों से रौंदा, शैडली वान शल्कविक ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\