जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 549 अंक टूटा, निफ्टी 14,450 अंक से नीचे आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में गिरावट के रुझान और इन्फोसिस, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में बिकवाली के दबावों के बीच से शुक्रवार को बीएसई30 सेंसेक्स 549 अंक टूट गया।

मुंबई, 15 जनवरी वैश्विक बाजारों में गिरावट के रुझान और इन्फोसिस, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में बिकवाली के दबावों के बीच से शुक्रवार को बीएसई30 सेंसेक्स 549 अंक टूट गया।

कारोबारियों ने कहा कि मौजूदा उच्चस्तर पर मुनाफावसूली से बाजार में उतार-चढ़ाव रहा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 549.49 अंक या 1.11 प्रतिशत के नुकसान से 49,034.67 अंक पर आ गया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 161.90 अंक या 1.11 प्रतिशत के नुकसान से 14,433.70 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक करीब चार प्रतिशत की गिरावट आई। एचसीएल टेक, ओएनजीसी, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचडीएफसी के शेयर भी नुकसान में रहे।

वहीं दूसरी ओर भारती एयरटेल, आईटीसी, बजाज ऑटो और बजाज फाइनेंस के शेयर चढ़ गए।

रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख-रणनीति विनोद मोदी ने कहा कि उतार-चढ़ाव के बीच के , ‘‘यह (गिरावट) हैरान करने वाला नहीं है, क्योंकि पिछले कुछ दिन से बेंचमार्क सूचकांक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहे थे।’’

अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग के हैंगसेंग में लाभ रहा, जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और जापान के निक्की में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में चल रहे थे।

इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 1.77 प्रतिशत के नुकसान से 55.42 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान