जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 441 अंक टूटा, निफ्टी 15,000 अंक के स्तर से फिसला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बिकवाली का सिलसिला चलने से शुक्रवार को सेंसेक्स 441 अंक टूट गया और निफ्टी 15,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गया। अमेरिकी बांड बाजार में प्राप्तियां बढ़ने से वैश्विक स्तर पर निवेशक प्रभावित हुए हैं।

मुंबई, पांच मार्च वैश्विक बाजारों में बिकवाली का सिलसिला चलने से शुक्रवार को सेंसेक्स 441 अंक टूट गया और निफ्टी 15,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गया। अमेरिकी बांड बाजार में प्राप्तियां बढ़ने से वैश्विक स्तर पर निवेशक प्रभावित हुए हैं।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 440.76 अंक या 0.87 प्रतिशत के नुकसान से 50,405.32 अंक पर आ गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 726 अंक ऊपर-नीचे हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 142.65 अंक या 0.95 प्रतिशत टूटकर 14,938.10 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, एसबीआई, डॉ रेड्डीज, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक और बजाज फिनसर्व के शेयर नुकसान में रहे।

वहीं दूसरी ओर ओएनजीसी, मारुति, कोटक बैंक, नेस्ले और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाभ में रहे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में नुकसान रहे।

अमेरिका में बांड पर प्राप्ति बढ़ने से मुद्रास्फीतिक दबाव का अंदेशा है। इससे वॉल स्ट्रीट में गिरावट आई। इसी के अनुरूप अन्य एशियाई बाजारों में भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘अमेरिका में 10 साल के बांड पर प्राप्ति बढ़ने और फेडरल रिजर्व के चेयरमैन की इस पर टिप्पणी से घरेलू बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। एफएससीजी को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रों के शेयरों में नुकसान रहा।’’

शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बृहस्पतिवार को भारतीय पूंजी बाजारों से शुद्ध रूप से 223.11 करोड़ रुपये की निकासी की।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 19 पैसे टूटकर 73.02 प्रति डॉलर पर आ गया।

वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 1.26 प्रतिशत के लाभ से 68.11 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट