जरुरी जानकारी | आईटी शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स 345 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार कंपनियों के शेयरों में बिकवाली दबाव से बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 345 अंक के नुकसान में रहा, जबकि एनएसई निफ्टी में 121 अंक की गिरावट आई।

मुंबई, 10 जुलाई सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार कंपनियों के शेयरों में बिकवाली दबाव से बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 345 अंक के नुकसान में रहा, जबकि एनएसई निफ्टी में 121 अंक की गिरावट आई।

निवेशकों ने कंपनियों के तिमाही नतीजों से पहले सतर्क रुख अपनाया।

इसके अलावा, शुल्क संबंधी अनिश्चितताओं के कारण भी बाजार में निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 345.80 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,190.28 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 401.11 अंक तक नीचे आ गया था।

इसी प्रकार, 50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 120.85 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,355.25 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक महिंद्रा और इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) के शेयरों में प्रमुख रूप से गिरावट आई।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में मारुति, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और ट्रेंट शामिल हैं।

एक सरकारी अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि भारतीय वाणिज्य मंत्रालय का एक दल कृषि और वाहन जैसे क्षेत्रों में मतभेदों को दूर करने के लिए अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते पर एक और दौर की बातचीत के लिए जल्द ही अमेरिका जाएगा।

यह यात्रा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अमेरिका ने अतिरिक्त आयात शुल्क (भारत के मामले में यह 26 प्रतिशत है) को एक अगस्त तक बढ़ा दिया है। भारत इस अतिरिक्त शुल्क को हटाने की मांग कर रहा है।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि जापान के निक्की में गिरावट आई।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में ज्यादातर में तेजी थी। अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत टूटकर 70 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 176.43 टूटा था, जबकि एनएसई निफ्टी में 46.40 अंक की गिरावट आई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

TMC Symbol Frozen: चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस का नाम और 'फूल और घास' चुनाव चिह्न किया फ्रीज; बंगाल उपचुनाव से पहले दोनों गुटों को बड़ा झटका

Zimbabwe vs Australia, 2nd ODI Match Live Score Update: हरारे में ज़िम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

सूरत आज की ताजा खबर 18 सितंबर 2026: मौसम अपडेट, सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार और अफीम जब्त समेत पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स

Zimbabwe vs Australia, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: हरारे में ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड