जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 15,650 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक टूट गया।

मुंबई, नौ जुलाई वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक टूट गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 340 अंकों की गिरावट के बाद खबर लिखे जाने तक 282.08 अंक या 0.54 प्रतिशत टूटकर 52,286.86 पर कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर व्यापक एनएसई निफ्टी 77.75 अंक या 0.49 प्रतिशत गिरकर 15,650.15 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की गिरावट एक्सिस बैंक में हुई। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, टीसीएस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज ऑटो भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, डॉ रेड्डीज, सन फार्मा और टाइटन बढ़त में थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 485.82 अंक या 0.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,568.94 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 151.75 अंक या 0.96 प्रतिशत गिरकर 15,727.90 पर बंद हुआ।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.09 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू