जरुरी जानकारी | सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 300 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा विदेशी कोषों की निकासी से बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले।

मुंबई, तीन अगस्त वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा विदेशी कोषों की निकासी से बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 299.99 अंक टूटकर 65,482.79 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 87.5 अंक के नुकसान से 19,439.05 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स के शेयरों में टाइटन, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील नुकसान में थे।

दूसरी ओर सन फार्मा, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक और एलएंडटी के शेयर लाभ में थे।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत बढ़कर 83.29 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,877.84 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू