जरुरी जानकारी | रिलायंस के शेयर में बड़ी गिरावट से सेंसेक्स 215 अंक टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दरों को यथावत रखने के साथ अपने नरम रुख को कायम रखने की घोषणा के बीच शुक्रवार को सेंसेक्स 215 अंक टूट गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी तथा एसबीआई के शेयरों में गिरावट से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई।

मुंबई, छह अगस्त भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दरों को यथावत रखने के साथ अपने नरम रुख को कायम रखने की घोषणा के बीच शुक्रवार को सेंसेक्स 215 अंक टूट गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी तथा एसबीआई के शेयरों में गिरावट से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 215.12 अंक या 0.39 प्रतिशत के नुकसान से 54,277.72 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 56.40 अंक या 0.35 प्रतिशत टूटकर 16,238.20 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे अधिक दो प्रतिशत से ज्यादा टूट गया। अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, टाटा स्टील, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे। वहीं दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, मारुति, एनटीपीसी तथा बजाज ऑटो के शेयरों में लाभ दर्ज हुआ।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि घरेलू बाजार सीमित दायरे में ऊपर-नीचे हुए। लेकिन रिलायंस इंडस्ट्रीज में बड़ी गिरावट की वजह से बाजार नीचे आ गए।

उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा के नतीजे उम्मीद के अनुरूप रहे। उच्चतम न्यायालय द्वारा रिलायंस-फ्यूचर समूह के सौदे को लेकर अमेजन के पक्ष में निर्णय से रिलायंस इंडस्ट्रीज में बड़ी गिरावट आई।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और द. कोरिया के कॉस्पी में गिरावट आई। हालांकि, जापान के निक्की में लाभ रहा।

दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.69 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें