जरुरी जानकारी | निवेशकों के सतर्क रुख के बीच सेंसेक्स 176 अंक टूटा, निफ्टी में 46 अंक की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को गिरावट आई और आईटी और तेल एवं गैस शेयरों में बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स 176 अंक के नुकसान में रहा। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख और कंपनियों के नतीजों से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।

मुंबई, नौ जुलाई स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को गिरावट आई और आईटी और तेल एवं गैस शेयरों में बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स 176 अंक के नुकसान में रहा। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख और कंपनियों के नतीजों से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 176.43 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,536.08 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 330.23 अंक तक टूट गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 46.40 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,476.10 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट और पावर ग्रिड शामिल हैं।

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘भारतीय शेयर बाजार सीमित दायरे में रहे...वैश्विक व्यापार तनाव और शुल्क के बावजूद, निवेशकों का ध्यान घरेलू कंपनियों के वित्तीय परिणाम और संरचनात्मक वृद्धि को प्रभावित करने वाले कारकों की ओर बढ़ रहा है। इसमें शहरी मांग में संभावित सुधार और बुनियादी ढांचे पर आधारित खर्च में तेजी शामिल हैं।’’

अमेरिका ने जवाबी शुल्क को एक अगस्त तक के लिए टाल दिया है।

अमेरिका की वित्तीय शोध कंपनी वायसराय रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में उद्योगपति अनिल अग्रवाल के खनन समूह पर ‘वित्तीय रूप से नाजुक स्थिति’ में होने और उसे कर्ज देने वाले वित्तीय संस्थानों के लिए गंभीर जोखिम की स्थिति की बात कही है। इससे खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वेदांता का शेयर बीएसई में 3.38 प्रतिशत टूटकर 440.80 रुपये पर बंद हुआ।

वेदांता ने इन सभी आरोपों को ‘चुनिंदा भ्रामक सूचना और आधारहीन' बताते हुए कहा कि इसके पीछे मकसद समूह को बदनाम करने का है।

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की बढ़त में रहे जबकि चीन के शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट रही।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को स्थिर रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत बढ़कर 70.51 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 26.12 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,366.82 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

सेंसेक्स मंगलवार को 270.01 अंक चढ़ा था जबकि निफ्टी में 61.20 अंक की तेजी रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी