जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 135 अंक टूटा, वित्तीय शेयरों में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीएसई सेंसेक्स में बुधवार को 135 अंक की गिरावट आयी। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक बैंक में गिरावट के साथ बाजार नीचे आया।

मुंबई, 28 जुलाई बीएसई सेंसेक्स में बुधवार को 135 अंक की गिरावट आयी। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक बैंक में गिरावट के साथ बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 135.05 अंक यानी 0.26 प्रतिशत टूटकर 52,443.71 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 37.05 अंक यानी 0.24 प्रतिशत फिसलकर 15,709.40 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में कोटक बैंक का शेयर रहा। इसके अलावा, डा. रेड्डीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिउ, एनटीपीसी, नेस्ले इंडिया और एचडीएफसी बैंक में भी प्रमुखता से गिरावट रही।

दूसरी तरफ, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक और बजाज फिनसर्व लाभ में रहने वाले शेयरों में शामिल हैं।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘नियामकीय मुद्दों को लेकर चीन में प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली दबाव के साथ वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच घरेलू बाजार में गिरावट आयी।’’

उन्होंने कहा कि इसके अलावा संपत्ति गुणवत्ता को लेकर चिंता से वित्तीय शेयरों में बिकवाली की गयी, जिससे मानक सूचकांक नीचे आया। हालांकि यूरोपीय बाजारों से मिले सकारात्मक रुख और गिरावट के बाद कम मूल्य पर शेयरों की लिवाली से बाजार दोपहर कारोबार में दिन के न्यूनतम स्तर से बाहर आया।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और टोक्यो नुकसान में रहें जबकि हांगकांग और सियोल में तेजी रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में मध्याह्न कारोबार में सकारात्मक रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.76 प्रतिशत मजबूत होकर 74.08 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू