जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 62,273 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर, निफ्टी भी 217 अंक मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा और बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 62,272.68 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

मुंबई, 24 नवंबर स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा और बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 62,272.68 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्यौरे में ब्याज दरों में वृद्धि के नरम रुख से निवेशकों की धारणा को बल मिला। साथ ही वैश्विक बाजारों में मजबूती और सूचना प्रौद्योगिकी, बैंकिंग और पेट्रोलियम कंपनियों के शेयरों में बढ़त से बाजार में तेजी आई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 762.10 अंक यानी 1.24 प्रतिशत उछलकर 62,272.68 अंक के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 62,412.33 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 216.85 अंक यानी 1.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,484.10 अंक पर बंद हुआ। कारोबार में दौरान यह अपने 52 सप्ताह के उच्चस्तर 18,529.70 तक गया था।

शेयर बाजार में तीन दिन से जारी तेजी से निफ्टी में दो प्रतिशत या 324 अंक तथा सेंसेक्स में 1,167 अंक या दो प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘दो चीजों से सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। अमेरिका बाजार में तेजी, बॉन्ड पर प्रतिफल घटने और डॉलर की विनियम दर में गिरावट से बाजार की धारणा को बल मिला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरा, भारत में वृहत आर्थिक ऋण वृद्धि और पूंजीगत व्यय में लगातार वृद्धि के मजबूत आर्थिक संकेतों से भी बाजार को मजबूती मिली। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी बाजार को समर्थन मिला।’’

सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस के शेयर में सबसे अधिक 2.93 प्रतिशत की तेजी आई। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा लाभ में रहे।

दूसरी तरफ बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर गिरावट में रहे।

व्यापक बाजार में बीएसई का मिडकैप 0.52 प्रतिशत और स्मॉलकैप 0.42 प्रतिशत चढ़ गया।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहा जबकि चीन के शंघाई कम्पोजिट में नुकसान रहा।

यूरोप के बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी थी। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट में बुधवार को तेजी दर्ज की गई।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.46 प्रतिशत की गिरावट लेकर 85.02 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 789.86 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड