जरुरी जानकारी | कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 50,000 अंक से ऊपर, निफ्टी 14,800 अंक के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू और वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने पर बंबई शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 190 अंक से अधिक बढ़कर 50,000 अंक के आंकड़े से ऊपर निकल गया। इस दौरान कारोबारियों की व्यापक आधार पर बाजार में खरीदारी का जोर रहा।

मुंबई, दो मार्च घरेलू और वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने पर बंबई शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 190 अंक से अधिक बढ़कर 50,000 अंक के आंकड़े से ऊपर निकल गया। इस दौरान कारोबारियों की व्यापक आधार पर बाजार में खरीदारी का जोर रहा।

विश्लेषकों का कहना है कि तीसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े सकारात्मक दायरे में पहुंचने से निवेशकों की धारणा बेहतर बनी हुई है। इसके साथ ही वैश्विक बाजारों में पिछले सप्ताह की उठापटक के बाद बॉंड बाजार में शांति लौटने से भी निवेशकों की खरीदारी बढ़ी है।

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में 191.45 अंक यानी 0.38 प्रतिशत बढ़कर 50,041.21 अंक पर पहुंच गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 65.10 अंक यानी 0.44 प्रतिशत बढ़कर 14,826.65 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 26 में बढ़त का रुख रहा।

इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 749.85 अंक यानी 1.53 प्रतिशत और निफ्टी 232.40 अंक यानी 1.60 प्रतिशत ऊंचा रहा था।

इस बीच, वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट तेल का वायदा भाव 0.65 प्रतिशत गिरकर 62.90 डालर प्रति बैरल रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त