देश की खबरें | एससी/एसटी समुदायों में असुरक्षा की भावना से राज्यपाल को अवगत कराया : कमलनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल मंगूभाई पटेल से भेंट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शासन में राज्य में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) समुदाय के लोगों के खिलाफ रिकार्ड संख्या में हो रही घटनाओं के बारे में अवगत कराया और कहा कि इससे समुदाय के लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।

भोपाल, नौ जुलाई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल मंगूभाई पटेल से भेंट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शासन में राज्य में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) समुदाय के लोगों के खिलाफ रिकार्ड संख्या में हो रही घटनाओं के बारे में अवगत कराया और कहा कि इससे समुदाय के लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।

कमलनाथ ने राज्यपाल से भेंट के बाद शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि उन्होंने पटेल को बताया कि प्रदेश में किसान, व्यापारी और युवाओं सहित समाज का हर वर्ग समस्याओं का सामना कर रहा है, प्रदेश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है और बेरोजगारी बढ़ रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘राज्यपाल ने आदिवासी समुदाय के लिए बहुत काम किया है और उन्हें समाज सेवा का अनुभव है। मैंने उनसे राज्य के एससी/एसटी समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।’’

नेमावर में आदिवासी परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले को राज्यपाल के सामने उठाने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि ऐसे कई मामले हुए हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि निमोनिया के कारण वह 11 दिनों तक अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और प्रदेश में दौरों की योजना बनाई है।

अपने पूर्व सहयोगी ज्योतिरादित्य सिंधिया के बुधवार को केंद्रीय मंत्री के रुप में शपथ लेने के बारे में एक सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘यह सिंधिया और भाजपा के बीच का मामला है।’’

पेट्रोल के दाम 110 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचने पर कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में मंहगाई की कोई सीमा नहीं। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी बड़े लंबे-लंबे भाषण देते थे। मोदी जी के 2014 के भाषण, घोषणाएं और स्टैंड अप इंडिया, डिजिटल इंडिया जैसे स्लोगन। जाने कितने थे, अब कहां है, किधर हैं।’’

उन्होंने विश्वास जताया कि 2023 में कांग्रेस मध्यप्रदेश में सत्ता में वापसी करेगी क्योंकि लोग सच्चाई का साथ देंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू