देश की खबरें | वरिष्ठ आदिवासी नेता हीरा सिंह मरकाम का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक और पूर्व विधायक हीरा सिंह मरकाम का निधन हो गया है। वह 79 वर्ष के थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोरबा, 28 अक्टूबर छत्तीसगढ़ में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक और पूर्व विधायक हीरा सिंह मरकाम का निधन हो गया है। वह 79 वर्ष के थे।

पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई के उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह मरकाम ने बुधवार को बताया कि हीरा सिंह मरकाम पिछले कुछ समय से बीमार थे तथा उन्हें बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपाध्यक्ष के अनुसार उन्होंने बुधवार शाम छह बजे अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं।

यह भी पढ़े | राजधानी दिल्ली में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा- कोरोना से बच्चों की सुरक्षा जरूरी.

मध्य छत्तीसगढ़ के प्रमुख आदिवासी नेता हीरा सिंह मरकाम अविभाजित मध्यप्रदेश के तानाखार विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर पहली बार वर्ष 1985 में विधायक चुने गए थे। बाद में वर्ष 1991 में उन्होंने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नाम से नई पार्टी का गठन कर लिया था। वह कोरबा जिले के तानाखार विधानसभा से वर्ष 1996 और 1998 में विधायक चुने गए।

कुलदीप सिंह ने बताया कि पार्टी की स्थापना के बाद से ही हीरा सिंह मरकाम उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने बड़े बेटे तुलेश्वर सिंह मरकाम को अपना कार्यभार सौंपा था।

यह भी पढ़े | दिल्ली सरकार के काॅलेजों में बढ़ी 1330 सीटें, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा- यह पांच-छह नए काॅलेज खोलने के बराबर.

उन्होंने बताया कि हीरा सिंह मरकाम का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को उनके पैतृक ग्राम कोरबा जिले के तिवरता गांव में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ आदिवासी नेता हीरा सिंह मरकाम के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने मरकाम के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\