विदेश की खबरें | वरिष्ठ पीपीपी नेता ने की पुष्टि, एक से दो दिन में विदेश मंत्री पद की शपथ लेंगे बिलावल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी अगले एक से दो दिन में पाकिस्तान के विदेश मंत्री पद की शपथ लेंगे। पीपीपी के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को यह पुष्टि की।

इस्लामाबाद/लंदन, 23 अप्रैल पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी अगले एक से दो दिन में पाकिस्तान के विदेश मंत्री पद की शपथ लेंगे। पीपीपी के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को यह पुष्टि की।

इससे प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार में गठबंधन के सभी सहयोगियों के बीच सब कुछ सामान्य न होने की अटकलों पर विराम लग गया।

पाकिस्तान में विदेश मंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे बिलावल (33) ने मंगलवार को शपथ नहीं ली थी, जिससे उनकी नयी सरकार में शामिल होने में कोई दिलचस्पी न होने की अटकलों को हवा मिली थी।

हालांकि, ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक, पीपीपी नेता और कश्मीर एवं गिलगित-बाल्टिस्तान से जुड़े मामलों में पाक प्रधानमंत्री के सलाहकार कमर जमान काइरा ने लंदन में संवाददाताओं से बातचीत में इस बात की पुष्टि की कि बिलावल एक से दो दिन के भीतर विदेश मंत्री पद की शपथ लेंगे।

विदेश मंत्री के रूप में शपथ नहीं लेने बिलावल हाल में लंदन पहुंचे थे, जहां उन्होंने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख नवाज शरीफ से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने पाकिस्तान के ‘समग्र राजनीतिक हालात’ पर चर्चा की थी और सियासत व राष्ट्रीय हित से जुड़े मुद्दों पर मिलकर काम करने का संकल्प लिया था।

इससे पहले, सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने भरोसा दिलाया था कि पीपीपी अध्यक्ष पाकिस्तान लौटने के बाद शपथ लेंगे।

काइरा ने संवाददाताओं से कहा कि नवाज से मुलाकात के बाद बिलावल पाकिस्तान रवाना हो गए हैं।

बिलावल पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बेटे हैं।

पीपीपी पाकिस्तान की मौजूदा शहबाज शरीफ सरकार में संख्या बल के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

भारत ने चीनी के निर्यात पर लगाई रोक: सितंबर 2026 तक निर्यात रहेगा 'प्रतिबंधित', घरेलू आपूर्ति और महंगाई को बताया कारण

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड