विदेश की खबरें | पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार मतीउल्लाह जान सुरक्षा चौकी पर विवाद के बाद ‘गिरफ्तार’ : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार एवं यूट्यूबर मतीउल्लाह जान को इस्लामाबाद में एक सुरक्षा चौकी पर विवाद के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 28 नवंबर पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार एवं यूट्यूबर मतीउल्लाह जान को इस्लामाबाद में एक सुरक्षा चौकी पर विवाद के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

हालांकि, जान के बेटे ने आरोप लगाया कि उनके पिता और उनके कैमरामैन साकिब बशीर का बुधवार देर रात पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की पार्किंग से अज्ञात लोगों ने ‘‘अपहरण’’ कर लिया जहां वे पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़पों के दौरान घायल हुए लोगों की कवरेज के लिए गए थे।

प्राथमिकी के अनुसार, जान को सेक्टर ई-9 में एक सुरक्षा चौकी पर पुलिस पर कार चढ़ाने की कोशिश करने के बाद गिरफ्तार किया गया और इस घटना में एक कांस्टेबल घायल हो गया।

प्राथमिकी में कहा गया कि जब पुलिस ने वाहन के सामने अवरोधक लगाकर उसे जबरन रोका तो चालक ने उतरकर पुलिस का हथियार छीन लिया और मौजूद अधिकारियों पर हमला कर दिया।

इसमें कहा गया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और पता चला कि वह मतीउल्लाह जान नाम का व्यक्ति है।

पुलिस ने दावा किया कि उनकी कार की तलाशी लेने पर उसमें से 246 ग्राम ‘‘आइस’’ नाम का मादक पदार्थ बरामद हुआ।

जान के बेटे अब्दुल रज्जाक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पिता के खाते से पोस्ट किए गए वीडियो में आरोप लगाया, ‘‘अज्ञात वाहन में आए अज्ञात लोग उन्हें ले गए।’’

हालांकि, बाद में बशीर को छोड़ दिया और उसने जान के परिवार को घटना के बारे में जानकारी दी।

रज्जाक ने अपने पिता की तत्काल रिहाई की मांग की है।

रज्जाक ने आरोप लगाया कि उनके पिता को पाकिस्तान में जारी राजनीतिक घटनाक्रम से जनता को ‘सूचित’ करने के लिए गिरफ्तार किया गया जो तड़के तीन बजे रिपोर्टिंग कर रहे थे।

एंकर मुनीजा जहांगीर ने कहा कि जान ‘‘विरोध प्रदर्शन में घायल हुए और गोली लगने से मारे गए लोगों के बारे में अस्पतालों से रिपोर्टिंग कर रहे थे और लगता है कि इसीलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।’’

हालांकि, मानवाधिकार वकील इमान मज़ारी-हाज़िर ने कहा कि वह पुलिस स्टेशन गईं लेकिन पत्रकार वहाँ नहीं था।

इमान ने एक्स पर कहा, "मार्गल्ला पुलिस स्टेशन में पुलिस से हमें अपने मुवक्किल मतीउल्लाह जान तक पहुंचने की अनुमति देने की गुहार लगाने के बाद आखिरकार हमें अंदर जाने की इजाजत दे दी गई।"

वकील ने कहा कि उन्होंने खुद लॉक-अप की जांच की और “अंदर बंद लोगों ने मुझे बताया कि हमारे आने से ठीक पहले पुलिस मतीउल्लाह जान को ले गई थी। वह लापता है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड