(फोटो के साथ)
नयी दिल्ली, 11 जनवरी जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलबीटी) के वरिष्ठ पदाधिकारी कोइची हागिउदा ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की
दोनों नेताओं ने लोगों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाने के विभिन्न तरीकों पर चर्चा की और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत-जापान संबंधों के महत्व पर जोर दिया।
हागिउदा लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की नीति अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष हैं।
नड्डा ने एक ट्वीट में कहा, ''मैंने भाजपा मुख्यालय में जापान की सत्तारूढ़ एलडीपी की नीति अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष कोइची हागिउदा के साथ बहुत ही गहन बैठक की। हमने लोगों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाने के विभिन्न तरीकों पर चर्चा की और हिंद-प्रशांत में भारत-जापान संबंधों के महत्व पर भी जोर दिया।
भाजपा ने एक बयान में कहा कि हागिउदा ने अक्टूबर 2021 से अगस्त 2022 तक अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्री और 2019 से 2021 तक शिक्षा, संस्कृति, खेल, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री के रूप में कार्य किया था।
उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे के प्रशासन में उप मुख्य कैबिनेट सचिव के रूप में भी काम किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY