देश की खबरें | मथुरा में नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ के आरोप में नगर निगम का वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी को दो बच्चियों के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मथुरा (उप्र), 11 अक्टूबर मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी को दो बच्चियों के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार ‘राधा ऑर्चिड कॉलोनी एसोसिएशन’ के अध्यक्ष द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद बृहस्पतिवार को गोविंदनगर थाना क्षेत्र में नगर निगम के अधिशासी अभियंता मोद नारायण झा को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक (नगर) अरविंद कुमार ने शुक्रवार को बताया कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि कथित घटना कॉलोनी के एक पार्क में हुई, जिसके बाद महिलाओं और लड़कियों सहित स्थानीय निवासियों ने अधिकारी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी अधिकारी शहर के महापौर विनोद अग्रवाल के स्वामित्व वाले घर के एक हिस्से में रह रहा था। महापौर ने आरोपी के साथ किसी भी व्यक्तिगत संबंध से इनकार किया है।

महापौर ने मुद्दे के राजनीतिकरण की निंदा की है और पीड़ितों के प्रति समर्थन जताया है।

हालांकि, कांग्रेस ने महापौर पर अधिकारी को बचाने का आरोप लगाते हुए उनकी आलोचना की। मामले को लेकर मथुरा में शुक्रवार को स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने महापौर का पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया।

नगर आयुक्त शशांक चौधरी का कहना है कि उन्होंने मामले की रिपोर्ट राज्य सरकार को दे दी है। मामले में जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी