देश की खबरें | वरिष्ठ राजनयिक और तुर्किये में भारत के राजदूत वीरेंद्र पॉल का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तुर्किये में भारत के राजदूत डॉ. वीरेंद्र पॉल का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को दिल्ली में निधन हो गया।

नयी दिल्ली, 21 जून तुर्किये में भारत के राजदूत डॉ. वीरेंद्र पॉल का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को दिल्ली में निधन हो गया।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पॉल के निधन को भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के लिए "बड़ी क्षति" बताया।

आईएफएस के 1991 बैच के अधिकारी पॉल डेढ़ साल से अधिक समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और आज शाम दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके एक सहयोगी ने यह जानकारी दी।

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, "तुर्किये में हमारे राजदूत वीरेंद्र पॉल के निधन पर गहरा दुख हुआ। भारतीय विदेश सेवा के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है। मैंने कई जगह उनके साथ काम किया। हमेशा उनकी प्रतिबद्धता एवं सेवा का कायल रहा हूं और उनका योगदान काफी महत्वपूर्ण रहा है।"

पॉल ने एम्स से मेडिकल की पढ़ाई की थी।

विदेश मंत्री ने पॉल के परिवार के प्रति "गहरी संवेदना" व्यक्त की।

पॉल के परिवार में उनकी पत्नी रेचेलिन और दो बेटियां हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\