देश की खबरें | कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एम बी पाटिल ने शुक्रवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा से मुलाकात की और विजयपुरा जिले के सूखा प्रभावित गांवों के लिये आर्थिक सहायता की मांग की ।

बेंगलुरु, नौ जुलाई कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एम बी पाटिल ने शुक्रवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा से मुलाकात की और विजयपुरा जिले के सूखा प्रभावित गांवों के लिये आर्थिक सहायता की मांग की ।

पाटिल ने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक के माननीय मुख्यमंत्री से आज उनके आवास पर मुलाकात की । कृष्णा नदी से तिडागुंडी जलसेतु के माध्यम से 15 जलाशयों को भर कर इंडी तालुक के सूखा प्रभावित गांवों के लिये सिंचाई की व्यवस्था करने के मकसद से आर्थिक सहायता प्रदान करने का आग्रह किया जिसपर उन्होंने औपचारिक सहमति जतायी ।’’

प्रदेश के पूर्व जल संसाधन मंत्री ने विजयपुरा जिले में भूजल स्तर में सुधार के लिए यूकेपी (अपर कृष्णा प्रोजेक्ट) -3 के कमांड एरिया में झीलों और चेक-डैम में अलमट्टी बांध से अतिरिक्त पानी छोड़ने के काम के लिए भी आर्थिक सहायता की मांग की ।

मुख्यमंत्री के कार्यालय ने मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस नेता की मुलाकात को एक शिष्टाचार भेंट बताया ।

इस बैठक को बेहद गंभीरतापूर्वक देखा जा रहा था क्योंकि पाटिल उत्तर कर्नाटक के एक प्रमुख लिंगायत नेता हैं और मुख्यमंत्री स्वयं भी इसी समुदाय से आते हैं ।

प्रदेश में अतीत में इस बात की अटकलें लगायी गयीं और ऐसी खबरें थी कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करना चाहती है, जिससे उन्होंने इंकार कर दिया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू