देश की खबरें | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम का आरोप, मोदी राज में देश में अल्पसंख्यक डर के साये में जी रहे हैं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन में देश में अल्पसंख्यक भय के साये में जी रहे हैं और उन्हें भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है।

हैदराबाद, सात अक्टूबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन में देश में अल्पसंख्यक भय के साये में जी रहे हैं और उन्हें भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है।

तेलंगाना में कांग्रेस नेताओं द्वारा आयोजित 'ईसाई अधिकार बैठक' में उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, मुद्रास्फीति और घरेलू बचत में कमी तथा घरेलू कर्ज में वृद्धि के कारण देश में सभी समुदायों को अपना उचित हिस्सा नहीं मिल रहा है।

उन्होंने दावा किया कि न तो केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार और न ही तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार इन समस्याओं का समाधान करने में सक्षम है।

उन्होंने दावा किया कि अल्पसंख्यकों के साथ हर जगह भेदभाव हो रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘देश में ईसाइयों की आबादी 3.30 करोड़ है और मोदी सरकार के 79 मंत्रियों में केवल एक ईसाई है।’’

उन्होंने कहा, "उच्चतम न्यायालय में एक भी न्यायाधीश ईसाई नहीं है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

‘I Love My Daughter’: यूपी के मेरठ में तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत, पिता ने कहा- 'बेटी की खुशी सबसे ऊपर' (Watch Video)

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें