देश की खबरें | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय कुमार ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की उच्च-स्तरीय जांच की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय कुमार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में हुई हत्या की उच्च-स्तरीय जांच की रविवार को मांग करते हुए कहा कि यह घटना महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सवाल पैदा करती है।

जमशेदपुर (झारखंड), 13 अक्टूबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय कुमार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में हुई हत्या की उच्च-स्तरीय जांच की रविवार को मांग करते हुए कहा कि यह घटना महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सवाल पैदा करती है।

सिद्दीकी (66) को मुंबई में बांद्रा इलाके के खेर नगर में उनके विधायक पुत्र जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर शनिवार रात को तीन लोगों ने गोली मार दी थी।

उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

छात्र जीवन से ही कांग्रेस का सदस्य रहे सिद्दीकी इस साल फरवरी में अजित पवार-नीत राकांपा में शामिल हो गए थे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की कार्यकारी समिति के सदस्य कुमार ने कहा, ‘‘कुछ दिन पहले, जब मैं मैंगलोर में एक कार्यक्रम में उनसे मिला था तो उन्होंने अपनी जान को खतरे जैसी कोई बात नहीं बतायी थी...सच्चाई का पता लगाने के लिए उच्च-स्तरीय जांच का आदेश दिया जाना चाहिए।’’

उन्होंने बताया कि सिद्दीकी एक मिलनसार और लोकप्रिय नेता थे, जो जनता के बीच रहते थे।

ओडिशा, तमिलनाडु और पुडुचेरी के एआईसीसी प्रभारी कुमार ने कहा, ‘‘उनकी हत्या राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करती है...महाराष्ट्र में आम आदमी तो छोड़िए, पूर्व मंत्री भी सुरक्षित नहीं हैं।’’

कुमार ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र में जल्द ही विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, लेकिन सिद्दीकी की हत्या के बाद ‘‘वहां असुरक्षा और भय का माहौल है।’’

कांग्रेस नेता ने चुनावों के मद्देनजर भय का माहौल पैदा करने के लिए एक साजिश की ओर भी इशारा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup Final Live Toss And Scorecard: दुबई में भारत महिला की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड