विदेश की खबरें | ब्रिटेन के वरिष्ठ सांसद हुए ‘सेक्सटिंग’ कांड के शिकार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह मामला तब उछला जब कंजर्वेटिव पार्टी के एक वरिष्ठ सांसद ने एक अज्ञात व्यक्ति को अपने कुछ सहयोगियों के निजी फोन नंबरों का खुलासा करने की बात स्वीकार की।
यह मामला तब उछला जब कंजर्वेटिव पार्टी के एक वरिष्ठ सांसद ने एक अज्ञात व्यक्ति को अपने कुछ सहयोगियों के निजी फोन नंबरों का खुलासा करने की बात स्वीकार की।
संसद में लोक प्रशासन और संवैधानिक मामलों की समिति के अध्यक्ष विलियम रैग ने ‘द टाइम्स ऑफ लंदन’ अखबार को बताया कि उन्होंने समलैंगिक डेटिंग ऐप पर मिले एक व्यक्ति को फोन नंबर सौंपे थे जिसने अपनी अंतरंग तस्वीरें भेजी थीं।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे एक ऐप पर एक व्यक्ति से चैट करने का मौका मिला और हमने तस्वीरों का आदान-प्रदान किया। हम मिलने वाले थे, लेकिन फिर नहीं मिले। फिर वह लोगों के नंबर मांगने लगा। उसने मुझे एक व्हाट्सऐप नंबर दिया, जो अब काम नहीं कर रहा। मैंने लोगों को दुःख पहुँचाया है। मैं डर गया हूं।''
रैग ने कहा कि समलैंगिक डेटिंग ऐप ग्रिंडर पर मिले अज्ञात व्यक्ति को अपने सहकर्मियों के नंबर देने से वह "डरे हुए" हैं।
‘सेक्सटिंग’ का मतलब यौन संदेश, तस्वीरें और वीडियो भेजने तथा प्राप्त करने से है।
ब्रिटेन के वित्त मंत्री गारेथ डेवीस ने प्रभावित लोगों से पुलिस के पास जाने का आग्रह किया।
मोहपाश ‘‘सेक्सटिंग’ एक प्रकार का साइबर हमला है जो विशिष्ट समूहों को लक्षित करता है। इसमें व्यक्तिगत या संवेदनशील जानकारी चुराने के लिए विश्वसनीय प्रेषक होने का नाटक करने वाले ठग शामिल होते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)