देश की खबरें | महबूबा को समन भेजना केंद्र की ‘बदले की भावना’ की राजनीति का हिस्सा : पीडीपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने शनिवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा इसके अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को समन भेजना केंद्र की ‘‘बदले की’’ राजनीति का हिस्सा है और कहा कि इस तरह के हथकंडों से संवैधानिक अधिकार बहाल करने के जम्मू-कश्मीर के लोगों की इच्छा कमजोर नहीं होगी।

श्रीनगर, छह मार्च पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने शनिवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा इसके अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को समन भेजना केंद्र की ‘‘बदले की’’ राजनीति का हिस्सा है और कहा कि इस तरह के हथकंडों से संवैधानिक अधिकार बहाल करने के जम्मू-कश्मीर के लोगों की इच्छा कमजोर नहीं होगी।

पार्टी ने कहा, ‘‘ईडी का समन जम्मू-कश्मीर के लोगों और नेतृत्व के साथ जोर-जबर्दस्ती करने का एक और षड्यंत्र है ताकि क्षेत्र में असहमति को कुचला जा सके और जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जा और राज्य की पुनर्बहाली की मांग को दबाया जा सके।’’

पीडीपी नेता गुलाम नबी लोन हंजूरा ने एक बयान में कहा, ‘‘इस तरह के हथकंडे से संवैधानिक दर्जा बहाल करने की हमारी मांग कमजोर नहीं होगी। भाजपा की विचारधारा एवं विभाजनकारी राजनीति का विरोध करने वालों को ऐसी ही कीमत चुकानी पड़ती है।’’

हंजूरा ने भाजपा पर आरोप लगाए कि विपक्ष के नेताओं को विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से निशाना बनाया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन के एक मामले में 15 मार्च को पूछताछ के लिए शुक्रवार को मुफ्ती को समन भेजा था।

एक वर्ष तक हिरासत में रहने के बाद पिछले वर्ष रिहा की गई 60 वर्षीय पीडीपी नेता को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ईडी मुख्यालय में पेश होने के लिए समन भेजा गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास