विदेश की खबरें | ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की संवैधानिकता पर सीनेट की मुहर, छह रिपब्लिकन ने दिया डेमोक्रेट का साथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सीनेट में महाभियोग की कार्यवाही की संवैधानिकता पर हुए मतदान में छह रिपब्लिकन सदस्यों ने अपने डेमोक्रेटिक सहयोगियों का साथ दिया।

वाशिंगटन, 10 फरवरी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सीनेट में महाभियोग की कार्यवाही की संवैधानिकता पर हुए मतदान में छह रिपब्लिकन सदस्यों ने अपने डेमोक्रेटिक सहयोगियों का साथ दिया।

सीनेट ने ट्रंप के खिलाफ महाभियोग कार्यवाही की संवैधानिकता पर 44 के मुकाबले 56 वोट से मुहर लगा दी। इसके साथ ही अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति पर महाभियोग की कार्यवाही शुरू करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

महाभियोग के तहत उन पर राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम को पलटने के लिए छह जनवरी को अमेरिकी कैपिटल (संसद भवन) में दंगा भड़काने का आरोप लगाया गया है।

दलीलें रखने की प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी और दोनों पक्षों को 16-16 घंटे दिए जाएंगे। इसके बाद 100 सदस्यीय सीनेट में ट्रंप के महाभियोग पर मतदान होगा। रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक, दोनों दलों के सदन में 50-50 सदस्य हैं। ट्रंप पर महाभियोग के लिए सीनेट को इस प्रस्ताव को 67 वोटों के साथ पारित करना होगा।

सीनेट में शुरू ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया में मंगलवार को छह रिपब्लिकन सदस्यों ने डेमोक्रेटिक पार्टी का साथ दिया। अब आगे की प्रक्रिया के लिए कम से कम 11 और रिपब्लिकन सांसदों के वोट की जरूरत होगी।

रिपब्लिकन सांसदों सुसेन कोलिंस, लिसा मुरकोवस्की, मिट रोमनी, बेन सासे, बिल कासिडे और पैट टोमी ने डेमोक्रेट सांसदों के साथ मतदान किया। महाभियोग की कार्यवाही बुधवार दोपहर शुरू होगी।

इससे पहले राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया केवल तीन बार हुई जिसमें एंड्रयू जॉनसन, बिल क्लिंटन और फिर पिछले साल ट्रंप को बरी कर दिया गया। ट्रंप के खिलाफ दूसरी बार महाभियोग की सुनवाई हो रही है।

वहीं ट्रंप महाभियोग की सुनवाई के पहले दिन अपने अटॉर्नी के प्रदर्शन से नाराज हैं।

ट्रंप फ्लोरिडा के पाम बीच में ‘मार-आ-लागो’ क्लब से वाशिंगटन में हो रही सुनवाई का प्रसारण देख रहे हैं।

ट्रंप के सहयोगियों ने भी वकीलों पर अपना गुस्सा जाहिर किया। कुछ रिपब्लिकन सांसदों ने भी ट्रंप की टीम के प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर की।

ट्रंप पर महाभियोग की पहली कार्यवाही में उनके पक्ष में दलीलें रखने वाली अटॉर्नी एलन देरशोवित्ज ने कहा, ‘‘कोई बहस नहीं हुई, मुझे समझ नहीं आ रहा कि वे (वकील) क्या कर रहे हैं।’’

ट्रंप के पूर्व कारोबार सलाहकार पीटर नवारो भी पूर्व राष्ट्रपति से अपनी कानूनी टीम को हटाने और सुनवाई के पहले दूसरे वकील को पैरवी करने वाली टीम में रखने का सुझाव दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट