जरुरी जानकारी | सेमीकंडक्टर संकट की मार: जनवरी में मारुति, हुंदै की बिक्री नीचे आई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मारुति सुजुकी, हुंदै, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर और होंडा जैसे शीर्ष यात्री वाहन कंपनियों की बिक्री में जनवरी, 2022 में दौरान गिरावट दर्ज की गई है।

नयी दिल्ली, एक फरवरी मारुति सुजुकी, हुंदै, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर और होंडा जैसे शीर्ष यात्री वाहन कंपनियों की बिक्री में जनवरी, 2022 में दौरान गिरावट दर्ज की गई है।

सेमीकंडक्टर की कमी के कारण उत्पादन प्रभावित होने से इन कंपनियों की बिक्री में कमी आई है।

वही दूसरी तरफ टाटा मोटर्स और स्कोडा ऑटो इंडिया जैसी कंपनियों की घरेलू बिक्री में जनवरी, 2022 के दौरान उछाल दर्ज किया गया।

मारुति सुजुकी इंडिया की घरेलू बिक्री पिछले महीने आठ प्रतिशत घटकर 1,36,442 इकाई रही, जो एक साल पहले के इसी महीने में 1,48,307 इकाई थी।

मारुति ने कहा, ‘‘इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कमी का उन वाहनों के उत्पादन पर प्रभाव पड़ा है, जो मुख्य रूप से घरेलू बाजार में बेचे जाते हैं। हम इस प्रभाव को कम करने के लिए हरसंभव कदम उठा रहे है।’’

इसी तरह हुंदै मोटर इंडिया की घरेलू बिक्री जनवरी में 15.35 प्रतिशत घटकर 44,022 इकाई की रह गई। एक साल पहले के इसी महीने में उसने 52,005 इकाइयां बेचीं थी।

दूसरी ओर, टाटा मोटर्स ने आलोच्य महीने के दौरान कुल 40,777 यात्री वाहन बेचे, जबकि जनवरी, 2021 के दौरान उसने 26,978 वाहनों की बिक्री की थी। जनवरी, 2022 में कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 51.15 प्रतिशत बढ़ गई।

महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में भी जनवरी,2022 के दौरान गिरावट आई है।

मुंबई स्थित वाहन विनिर्माता कंपनी ने कहा कि जनवरी, 2022 के दौरान उसने घरेलू बाजार में 19,964 इकाइयां बेचीं जबकि एक साल पहले इसी महीने में उसने 20,634 इकाइयों की बिक्री की थी।

इसके अलावा वाहन कंपनी किआ की बिक्री पिछले महीने में 1.38 प्रतिशत बढ़कर 19,319 इकाई पर पहुंच गई। कंपनी पिछले साल के इसी महीने में 19,056 गाड़ियां बेचीं थीं।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की घरेलू बिक्री में भी जनवरी, 2022 के दौरान बड़ी गिरावट देखी गई। कंपनी की घरेलू बिक्री पिछले महीने 34 प्रतिशत घटकर 7,328 इकाई की रह गई जबकि उसने जनवरी, 2021 के दौरान भारतीय बाजार में 11,126 इकाइयों की बिक्री की थी।

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड की घरेलू बिक्री भी पिछले महीने 7.88 प्रतिशत घटकर 10,427 इकाई पर आ गई। कंपनी ने जनवरी, 2021 में 11,319 वाहन बेचे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू