देश की खबरें | सेल्फी विवाद: सोशल मीडिया ‘इंफ्लुएंसर’ की मांग, क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के खिलाफ दर्ज हो प्राथमिकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोशल मीडिया ‘इंफ्लुएंसर’ सपना गिल ने कथित छेड़छाड़ के लिए भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए मुंबई पुलिस को शिकायत दी है।

मुंबई, 21 फरवरी सोशल मीडिया ‘इंफ्लुएंसर’ सपना गिल ने कथित छेड़छाड़ के लिए भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए मुंबई पुलिस को शिकायत दी है।

पिछले सप्ताह एक उपनगरीय होटल में सेल्फी लेने को लेकर हुए विवाद के बाद शॉ पर हमले के सिलसिले में गिल और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। सोमवार को एक मजिस्ट्रेट अदालत ने गिल को जमानत दे दी।

अंधेरी के एयरपोर्ट थाने में सोमवार को गिल के वकील काशिफ अली खान के माध्यम से दायर शिकायत में शॉ, उनके दोस्त आशीष यादव और अन्य के खिलाफ कथित छेड़छाड़ और लज्जा भंग करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है।

गिल की शिकायत के अनुसार गिल और उनके दोस्त शोभित ठाकुर नियमित रूप से क्लब में आते जाते हैं, जहां ठाकुर ने शॉ को देखा, जो दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे और कथित रूप से नशे में थे।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि क्रिकेट प्रशंसक होने के नाते ठाकुर सेल्फी के लिए शॉ के पास गए, जिसका विरोध किया गया।

शिकायत के अनुसार, “ठाकुर किशोर हैं। वह नशे में धुत लोगों की बर्बरता से अवगत नहीं थे। ठाकुर असहाय थे और खुद को बचा पाने में सक्षम नहीं थे। लिहाजा, उन्होंने (गिल) ने बीच-बचाव करते हुए शॉ व अन्य से ठाकुर को बचाने का प्रयास किया।”

शिकायत में दावा किया गया है कि गिल ने गिड़गिड़ाते हुए शॉ से विनती की, जो उस समय “नशे में” थे।

गिल की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शॉ ने उनकी लज्जा भंग की, जो भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (छेड़छाड़) और अन्य प्रावधानों के तहत दंडनीय अपराध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी