‘आत्मनिर्भर भारत पैकेज’ ऐतिहासिक, रोजगार एवं अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने वाला : नड्डा

नड्डा ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ कोविड-19 के मद्देनजर आज की घोषणा लघु, मध्यम एवं सूक्ष्म उद्यमों को मुफ्त रिण एवं इक्विटी, एनबीएफसी के लिये नकदी तथा रियल इस्टेट, बिजली कंपनियों, ठेकेदारों को समर्थन देने के साथ ही रोजगार एवं अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने वाली है ।’’

जमात

नयी दिल्ली, 13 मई भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित विशेष आर्थिक पैकेज को ‘‘ऐतिहासिक’’ बताते हुए बुधवार को कहा कि आज की घोषणा लघु, मध्यम एवं सूक्ष्म उद्यमों, बिजली कंपनियों को मजबूती देने वाली तथा रोजगार एवं अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने वाली है ।

नड्डा ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ कोविड-19 के मद्देनजर आज की घोषणा लघु, मध्यम एवं सूक्ष्म उद्यमों को मुफ्त रिण एवं इक्विटी, एनबीएफसी के लिये नकदी तथा रियल इस्टेट, बिजली कंपनियों, ठेकेदारों को समर्थन देने के साथ ही रोजगार एवं अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने वाली है ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस समग्र पैकेज एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उठाये गए कदमों के लिये धन्यवाद देता हूं । ’’

गौरतलब है कि वित्त मंत्री सीतारमण ने सरकार के 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ब्योरा देते हुये आज कहा, ‘‘रेलवे, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग सहित तमाम केंद्रीय एजेंसियां ठेकेदारों को बिना कोई हर्जाने के, कार्यों को पूरा करने के लिये छह माह तक का समय-विस्तार देंगी।’’

उन्होंने कहा कि इस समय-विस्तार में निर्माण कार्य और माल एवं सेवाओं के अनुबंध वाले कार्यों के साथ ही, कार्य पूरा करने का दायित्व, पहले हासिल किये जाने वाले पड़ावों और सार्वजनिक एवं निजी भागीदारी के मामले में रियायती अवधि का विस्तार भी शामिल है।

इससे पहले नड्डा ने अपने बयान में कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश में विकास को गति देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष एवं ऐतिहासिक पैकेज की घोषणा की है। यह पैकेज देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के लगभग 10 फीसदी के बराबर है। मैं इसका स्वागत करता हूँ और प्रधानमंत्री का अभिनंदन करता हूँ।’’

उन्होंने कहा कि यह पैकेज केवल कोविड-19 से लड़ने का माध्यम ही नहीं है बल्कि यह देश को सशक्त और आत्मनिर्भर भी बनाएगा।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कोविड-19 महामारी से जीवटता के साथ मुकाबला कर रहे समग्र राष्ट्र के विकास एवं देशवासियों के कल्याण के लिये प्रधानमंत्री की ओर से घोषित यह पैकेज अत्यंत सराहनीय कदम है ।

नड्डा ने कहा, ‘‘ आत्मनिर्भर भारत अभियान पैकेज के जरिये देश के विभिन्न वर्गों को एवं आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को मजबूती प्रदान की जा सकेगी।’’

उन्होंने कहा कि 20 लाख करोड़ रूपये का यह पैकेज देश की विकास यात्रा को गति देगा । उन्होंने कहा ‘‘आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिये इस पैकेज में देश के गरीबों, मजदूरों, मध्यम वर्ग और लघु उद्योगों का खास ध्यान रखा गया है, जो कि आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का आधार हैं । ’’

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ इसमें मध्यम वर्ग और करदाताओं का खास ध्यान रखा गया है । यह पैकेज अपने आप में ऐतिहासिक है और आर्थिक क्षेत्र को जबर्दस्त गति देने वाला है।’’

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर भारत को आत्म-निर्भर बनाने में मदद के लिए मंगलवार को कुल 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की और स्थानीय कारोबारों को प्रोत्साहन देने पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने बड़े आर्थिक सुधारों का संकेत देते हुये कहा ,‘‘यह आर्थिक पैकेज हमारे श्रमिकों, किसानों, ईमानदार करदाताओं सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों और कुटीर उद्योगों के लिये होगा। पैकेज में भूमि, श्रम, नकदी और कानून सभी क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया है। यह पैकेज भारतीय उद्योग जगत के लिये है, उसे बुलंदी पर पहुंचाने के लिये है। ’’

कुल 20 लाख करोड़ रुपये के इस पैकेज में आरबीआई द्वारा अब तक कोविड-19 संकट से निपटने के लिए घोषित उपाय भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी