देश की खबरें | उम्मीदवारों का चयन जमीनी स्तर के नेतृत्व के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है : आप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि अगले साल प्रस्तावित दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए 11 उम्मीदवारों की उसकी पहली सूची जमीनी स्तर का नेतृत्व उपलब्ध कराने की पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

नयी दिल्ली, 21 नवंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि अगले साल प्रस्तावित दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए 11 उम्मीदवारों की उसकी पहली सूची जमीनी स्तर का नेतृत्व उपलब्ध कराने की पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

पार्टी ने कहा कि इन उम्मीदवारों का चयन जनसंपर्क अभियानों में जनता से मिली प्रतिक्रिया पर आधारित था।

‘आप’ दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के आगामी चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करने वाली पहली पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने अभी कोई सूची जारी नहीं की है।

‘आप’ ने एक बयान में कहा, “इन उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर पार्टी ने एक स्पष्ट संदेश दिया है कि वह सार्वजनिक सेवा और समुदाय के प्रति समर्पण को पारंपरिक राजनीतिक समीकरणों से अधिक प्राथमिकता देती है।”

पार्टी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न जनसंपर्क अभियान संचालित किए, जिनके तहत लोगों से मिली प्रतिक्रिया ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया में “अहम भूमिका” निभाई।

‘आप’ ने कहा कि जनता ने पार्टी की ओर से मैदान में उतारे गए 11 उम्मीदवारों की कड़ी मेहनत और उपस्थिति का समर्थन किया।

पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ‘आप’ की राजनीतिक मामलों की समिति ने उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप देने के लिए दिन में बैठक की, जिसमें व्यापक जनसंपर्क अभियान के माध्यम से एकत्रित ‘फीडबैक’ का आकलन करने और संभावित उम्मीदवारों के प्रदर्शन एवं विश्वसनीयता का मूल्यांकन करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

बयान के मुताबिक, उन उम्मीदवारों को तरजीह दी गई, जिनके पास जमीनी स्तर पर काम करने का अनुभव है और जिन्होंने समुदायों से जुड़ने की पहल की हैं।

इसमें कहा गया है कि समिति द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए फैसले उम्मीदवारों की पारदर्शी और योग्यता-आधारित चयन प्रक्रिया के प्रति ‘आप’ की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक सेवा को पारंपरिक राजनीतिक गुणा-गणित पर प्राथमिकता देना है।

‘आप’ ने दावा किया कि जिन उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं, उन्होंने अतीत में चुनावी हार का सामना करने के बावजूद, व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से अधिक सार्वजनिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते हुए जमीनी स्तर पर मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

पार्टी ने कहा, “कुछ उम्मीदवार अनुभवी पार्षद हैं और केजरीवाल के दृष्टिकोण के प्रति लंबे समय से वफादार हैं। उन्होंने ‘आप’ को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में काम किया है। यह चयन वफादारी, कड़ी मेहनत और जनता की जरूरतों को पूरा करने की क्षमता को पुरस्कृत करने के ‘आप’ के सिद्धांत की पुष्टि करता है।”

‘आप’ ने कहा कि छतरपुर सीट से मैदान में उतारे गए ब्रह्म सिंह तंवर दशकों से सार्वजनिक सेवा में सक्रिय एक अनुभवी नेता हैं। पार्टी ने कहा कि किरारी सीट से टिकट पाने वाले अनिल झा क्षेत्र के पूर्व विधायक हैं, जो स्थानीय लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

‘आप’ के मुताबिक, विश्वास नगर से उम्मीदवार घोषित किए गए दीपक सिंगला समुदाय-संचालित पहल और युवा सहभागिता कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

पार्टी ने कहा कि रोहतास नगर से उम्मीदवार सरिता सिंह पूर्व विधायक और युवा नेता हैं, जो अपनी पहुंच और जनता की शिकायतों के निवारण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए जानी जाती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट