देश की खबरें | आगामी कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 750 तीर्थयात्रियों का चयन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तिब्बत में आगामी कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए कम्प्यूटरीकृत ड्रॉ के माध्यम से बुधवार को कुल 750 तीर्थयात्रियों का चयन किया गया। यह यात्रा लगभग पांच वर्षों के अंतराल के बाद हो रही है।

नयी दिल्ली, 21 मई तिब्बत में आगामी कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए कम्प्यूटरीकृत ड्रॉ के माध्यम से बुधवार को कुल 750 तीर्थयात्रियों का चयन किया गया। यह यात्रा लगभग पांच वर्षों के अंतराल के बाद हो रही है।

यात्रा फिर से शुरू किए जाने को भारत-चीन संबंधों को सामान्य बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है, जो पूर्वी लद्दाख में सीमा पर गतिरोध से बुरी तरह प्रभावित हुए थे।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि इस साल की तीर्थयात्रा जून में शुरू होगी और अगस्त तक जारी रहेगी।

कोविड-19 महामारी और उसके बाद पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर दोनों पक्षों के बीच सैन्य गतिरोध के कारण 2020 में कैलाश मानसरोवर यात्रा को निलंबित कर दिया गया था।

चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में स्थित कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील की तीर्थयात्रा हिंदुओं के साथ-साथ जैन और बौद्धों के लिए भी धार्मिक महत्व रखती है।

विदेश मंत्रालय तीर्थयात्रा का आयोजक है।

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने तीर्थयात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले लोगों के चयन के लिए कम्प्यूटरीकृत ड्रॉ आयोजित किया।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि तीर्थयात्रियों का चयन "निष्पक्ष, कंप्यूटर-आधारित, लैंगिक रूप से संतुलित" प्रक्रिया के माध्यम से किया गया।

मंत्रालय ने कहा कि 4,024 पुरुषों और 1,537 महिला आवेदकों समेत 5,561 लोगों ने तीर्थयात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया था।

मंत्रालय के अनुसार कुल 750 तीर्थयात्रियों का चयन किया गया।

जोहेब अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\