देश की खबरें | प्याज की आड़ में ले जाया जा रहा 1.40 करोड़ रुपये मूल्य का डोडा चूरा जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस के अनुसार जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये आंकी गई है।

उन्होंने कहा कि पिकअप चालक फरार हो गया।

एक बयान के अनुसार बेगू थाना क्षेत्र के काकाजी का अनोपपुरा पर नाकाबंदी देखकर पिकअप चालक चमन चौराहा पर वाहन छोड़कर भाग गया।

पुलिस ने जब लावारिस पिकअप की तलाशी ली तो उन्हें लाल रंग के 24 जालीदार कट्टों में प्याज मिली, लेकिन इन प्याज की बोरियों की आड़ में 30 अन्य कट्टों में कुल 693 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा भरा हुआ था।

पुलिस ने तत्काल पिकअप वाहन और अवैध डोडा चूरा को जब्त कर लिया। फरार चालक की तलाश में आसपास के इलाके में छानबीन की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस ने फरार पिकअप चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू