देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार के वकीलों को उत्तर प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से चलाए जाने वाले कोरोना टीकाकरण का विस्तृत कार्यक्रम, सुनवाई की अगली तारीख 22 जनवरी तक उपलब्ध कराने को मंगलवार को कहा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

प्रयागराज, 13 जनवरी इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार के वकीलों को उत्तर प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से चलाए जाने वाले कोरोना टीकाकरण का विस्तृत कार्यक्रम, सुनवाई की अगली तारीख 22 जनवरी तक उपलब्ध कराने को मंगलवार को कहा।

अदालत ने यह आदेश तब पारित किया जब उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा टीकाकरण के लिए उपलब्ध कराई गई समय सारणी में केवल यह संकेत दिया गया है कि टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू होगा। इसमें यह नहीं बताया गया है कि पहला चरण कब खत्म होगा और दूसरा चरण कब शुरू होगा।

न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और न्यायमूर्ति अजित कुमार की पीठ ने प्रदेश में कोरोना वायरस के प्रसार को लेकर दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया।

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अदालत के समक्ष उन दिशानिर्देशों को पेश किया जिसके जरिए सरकार ने माघ मेला के दौरान माघ मेला क्षेत्र और प्रयागराज नगर में इस वायरस को फैलने से रोकने के उपाय बताए हैं।

अदालत ने कहा कि उसे उम्मीद और विश्वास है कि उसके समक्ष पेश दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

इससे पूर्व, अदालत ने राज्य और केंद्र सरकार को एक निश्चित तिथि और कार्यक्रम पेश करने को कहा था कि उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी के उन्मूलन के लिए टीकाकरण कब और कैसे किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस