देश की खबरें | 'क्राइम शो' देखकर बीएसएफ कर्मी ने खिलौना पिस्तौल के बल पर आभूषण की दुकान से कंगन लूटे, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान ने एक खिलौना पिस्तौल के बल पर दिनदहाड़े दिल्ली में एक आभूषण की दुकान में लूटपाट को अंजाम दिया। ऑनलाइन जुए में रकम गंवाने के बाद कथित तौर पर 'क्राइम शो' से सीखकर यह अपराध करने वाले बीएसएफ कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 23 जुलाई सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान ने एक खिलौना पिस्तौल के बल पर दिनदहाड़े दिल्ली में एक आभूषण की दुकान में लूटपाट को अंजाम दिया। ऑनलाइन जुए में रकम गंवाने के बाद कथित तौर पर 'क्राइम शो' से सीखकर यह अपराध करने वाले बीएसएफ कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान गौरव यादव (22) के रूप में हुई है, उसने 2023 में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में भर्ती होने के बाद मई 2025 में प्रशिक्षण पूरा कर लिया था।

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) प्रशांत गौतम ने एक बयान में कहा, “यादव पंजाब के फाजिल्का में बीएसएफ में तैनात था। घटना से एक दिन पहले, 18 जून को, वह छुट्टी लेकर दिल्ली आया और ट्रेन बदलने का इंतजार करते हुए लूट की योजना बनाई।”

घटना 19 जून को फर्श बाजार इलाके में स्थित एक आभूषण की दुकान में हुई, जब एक व्यक्ति पिस्तौल जैसी दिखने वाली कोई चीज लहराते हुए दुकान में घुसा और सोने के चार कंगन चुराकर भाग गया।

डीसीपी ने बताया कि फर्श बाजार थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(4) (लूट) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस ने तकनीकी निगरानी की, कई सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड (आईपीडीआर) डेटा का विश्लेषण किया।

डीसीपी गौतम ने कहा, “लगातार प्रयासों और विस्तृत विश्लेषण के बाद, आरोपी की पहचान पंजाब के फाजिल्का में तैनात बीएसएफ कांस्टेबल के रूप में हुई। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में स्थित उसके पैतृक गांव में छापेमारी की गई, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपराध कबूल कर लिया।”

पुलिस के अनुसार, यादव को कथित तौर पर जुए की लत लग गई थी, वह काफी नुकसान उठा चुका था और अपराध पर आधारित शो देखने के बाद उसने लूट की योजना बनाई।

डीसीपी ने कहा, “उसने एक स्थानीय दुकान से खिलौना पिस्तौल खरीदी और उसका इस्तेमाल लूट को अंजाम देने के लिए किया। बाद में वह मेरठ, फिर लखनऊ गया और अंत में शिवपुरी में स्थित अपने घर पहुंचा, जहां उसने चोरी के दो कंगन बेचे और एक बैंक खाते में दो लाख रुपये जमा कर दिए।”

पुलिस ने उसके घर से सोने के दो कंगन बरामद किए और उस खाते की पहचान की जिसमें दो लाख रुपये जमा किए गए थे। पुलिस ने बताया कि गौरव का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\