विदेश की खबरें | पूर्व नेपाल नरेश के स्वागत में राजशाही समर्थकों के काठमांडू हवाई अड्डे पर जुटने के बाद सुरक्षा कड़ी की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल की राजधानी काठमांडू के बाहरी इलाके में स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह के स्वागत में राजशाही समर्थकों के एकत्र होने के बाद वहां (हवाई अड्डे) और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, नौ मार्च नेपाल की राजधानी काठमांडू के बाहरी इलाके में स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह के स्वागत में राजशाही समर्थकों के एकत्र होने के बाद वहां (हवाई अड्डे) और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ज्ञानेंद्र देश के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक स्थलों का दौरा करने के बाद पोखरा से काठमांडू लौट रहे हैं।

किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हवाई अड्डे के मुख्य प्रवेश द्वार और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

पूर्व नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र के सैकड़ों समर्थक और राजशाही समर्थक राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के कार्यकर्ता नेपाल के राष्ट्रीय ध्वज एवं पूर्व नरेश के समर्थन में तख्तियां लेकर काठमांडू हवाई अड्डे के आसपास इकट्ठा हो गए हैं।

नरेश के समर्थक पिछले कुछ दिनों से काठमांडू और पोखरा सहित देश के विभिन्न हिस्सों में रैली निकाल रहे हैं और मौजूदा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं तथा जन आंदोलन के बाद 2008 में समाप्त की गई राजशाही व्यवस्था को फिर से बहाल करने की मांग कर रहे हैं।

नेपाल के पहले निर्वाचित प्रधानमंत्री बी पी कोइराला की पोती एवं बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने अपने सोशल मीडिया खाते पर सभी नेपालियों से काठमांडू हवाई अड्डे पर पूर्व नेपाल नरेश का भव्य तरीके से स्वागत करने के लिए इकट्ठा होने का अनुरोध किया।

फरवरी में लोकतंत्र दिवस के बाद से राजशाही समर्थक सक्रिय हो गए हैं। उस समय पूर्व नरेश ने एक संदेश में कहा था, ‘‘समय आ गया है कि हम देश की रक्षा करने और राष्ट्रीय एकता लाने की जिम्मेदारी लें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट