देश की खबरें | छात्रों की सुरक्षा: पुलिस ने नवी मुंबई के स्कूलों को परिसरों का तीसरे पक्ष से आडिट कराने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई पुलिस ने छात्रों की सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों को तीसरे पक्ष से आडिट कराने का आदेश दिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 29 अप्रैल नवी मुंबई पुलिस ने छात्रों की सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों को तीसरे पक्ष से आडिट कराने का आदेश दिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नवी मुंबई पुलिस के जोन-1 के अधिकारियों ने सोमवार को अपने अधिकार क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें आडिट के लिए विस्तृत आदेश दिया गया।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जोन-1 पंकज दहाणे ने पत्रकारों को बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में 149 शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्य, प्रधानाध्यापक और प्रबंधन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि बैठक का उद्देश्य छात्रों की सुरक्षा और संरक्षा ढांचे को बेहतर और मजबूत बनाना था।

अधिकारी ने बताया कि बैठक के दौरान शैक्षणिक संस्थानों द्वारा लागू सुरक्षा और संरक्षा नियमों की समीक्षा की गई, विशेष रूप से बच्चों के यौन शोषण को रोकने के उपायों पर ध्यान दिया गया।

स्कूल प्रबंधन को अपनी समितियों और स्थानीय पुलिस से बिना किसी रुकावट के बातचीत तथा समन्वय करने का सख्त निर्देश दिया गया। उन्हें राज्य सरकार द्वारा जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को भी कहा गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू