देश की खबरें | मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे की सुरक्षा बढ़ाई गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मंत्री शंभूराज देसाई ने बृहस्पतिवार को विधानसभा को बताया कि मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उनकी सुरक्षा में चार सशस्त्र कर्मी तैनात किए गए हैं।

मुंबई, चार जुलाई महाराष्ट्र के मंत्री शंभूराज देसाई ने बृहस्पतिवार को विधानसभा को बताया कि मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उनकी सुरक्षा में चार सशस्त्र कर्मी तैनात किए गए हैं।

जालना जिले के अंतरवाली सराती में जरांगे के निवास स्थान की निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किए जाने के आरोपों के बारे में देसाई ने कहा कि मामले की जांच के लिए स्थानीय पुलिस अधीक्षक ने तीन टीम गठित की हैं।

विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने मंगलवार को ड्रोन निगरानी का मुद्दा उठाया था।

कांग्रेस नेता ने कहा था कि कार्यकर्ता की जान को खतरा हो सकता है और सरकार को उन्हें सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए।

देसाई ने विधानसभा में बताया था, "जरांगे को पहले भी सशस्त्र सुरक्षा प्रदान की गई थी। यदि जरूरत पड़ी तो सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।"

यह मामला तब सामने आया जब ग्रामीणों ने दावा किया कि उन्होंने सरपंच कौशल्याबाई तरख के घर के ऊपर ड्रोन कैमरा उड़ते देखा, जहां जरांगे ठहरे हुए हैं।

उन्होंने दावा किया कि कुछ दिनों में यह दूसरी बार है जब इस तरह का ड्रोन देखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस