देश की खबरें | गणतंत्र दिवस के अवसर पर त्रिपुरा में सुरक्षा बढ़ाई गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा में गणतंत्र दिवस से पहले भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सीमा सुरक्षा बल को अलर्ट कर दिया गया है।

अगरतला, 25 जनवरी त्रिपुरा में गणतंत्र दिवस से पहले भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सीमा सुरक्षा बल को अलर्ट कर दिया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

महीने की शुरुआत में सीमा पर उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया था।

सहायक पुलिस निरीक्षक (कानून व्यवस्था), सुब्रत चक्रवर्ती ने यहां सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस द्वारा सभी प्रकार के कदम उठाए जा रहे हैं और राज्य सरकार ने 856 किलोमीटर लंबी बांग्लादेश सीमा पर निगरानी रखने के लिए बीएसएफ को सचेत कर दिया है।

चक्रवर्ती ने कहा कि राजमार्गों तथा अन्य सड़कों पर वाहनों की जांच की जा रही है और सुरक्षा बल गश्त लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस, राज्य अर्धसैनिक बल, त्रिपुरा स्टेट राइफल्स और अन्य बल विशेष अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजकीय सचिवालय, राजभवन तथा मंत्रियों और अन्य गणमान्य लोगों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\