देश की खबरें | असम में सुरक्षा बलों ने सात घुसपैठियों को बांग्लादेश वापस भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि सुरक्षा बलों ने बुधवार को असम के श्रीभूमि जिले से सात बांग्लादेशी घुसपैठियों को पड़ोसी देश में वापस भेज दिया।

गुवाहाटी, 30 जुलाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि सुरक्षा बलों ने बुधवार को असम के श्रीभूमि जिले से सात बांग्लादेशी घुसपैठियों को पड़ोसी देश में वापस भेज दिया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "अवैध घुसपैठियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है। अवैध घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए आज तड़के श्रीभूमि से सात बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेज दिया गया।"

शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा, ""घुसपैठ की कोशिश न करें, पकड़े जाएंगे और वापस खदेड़ दिए जाएंगे।"

सोमवार को असम पुलिस ने श्रीभूमि से 20 अवैध घुसपैठियों को बांग्लादेश वापस भेज दिया था।

शर्मा ने कहा था कि असम "सभी भारतीयों का घर है, न कि उन अवैध विदेशियों का जो राज्य की जनसांख्यिकी को बदलने की कोशिश कर रहे हैं। हम अवैध प्रवासियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे"।

उन्होंने दावा किया था कि हाल के महीनों में 377 से अधिक कथित घुसपैठियों को वापस भेजा गया है और राज्य सरकार घुसपैठ मुक्त असम के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले वर्ष पड़ोसी देश में अशांति शुरू होने के बाद से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पूर्वोत्तर में 1,885 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा पर अपनी चौकसी बढ़ा दी है।

एक अधिकारी ने बताया कि असम पुलिस भारत-बांग्लादेश सीमा पर बेहद चौकस है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से राज्य में प्रवेश न कर सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

England vs Sri Lanka 2nd T20I Match Dream11 Prediction: कार्डिफ में आज इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड