देश की खबरें | सुरक्षाबलों ने आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर जम्मू-कश्मीर के बारामूला से अल-बद्र के सात आतंकवादियों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने चार आतंकवादियों और उनके तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर आतंकवादी संगठन अल-बद्र के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 12 फरवरी जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने चार आतंकवादियों और उनके तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर आतंकवादी संगठन अल-बद्र के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर कि अल-बद्र सोपोर में कई स्थानों पर पुलिस और सुरक्षा बलों पर हमले करने की योजना बना रहा है, सुरक्षा बलों द्वारा रावूचा रफियाबाद में एक संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

सुरक्षाबलों के इस अभियान के दौरान अल-बद्र के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार लोगों की पहचान रावूचा रफियाबाद के वारिस तांत्री, सोपोर के नौपोरा के अमीर सुल्तान वानी और चोंटीपोरा हंदवाड़ा के तारिक अहमद भट के रूप में हुई है।

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, तीनों लोगों ने कबूल किया कि वे पिछले दो वर्षों से अल-बद्र के आतंकी आकाओं के निकट संपर्क में थे।

उन्होंने आगे खुलासा किया कि पाकिस्तान स्थित आतंकी हैंडलर युसुफ बालौसी और खुर्शीद ने उन्हें अल-बद्र के लिए युवाओं की भर्ती करके, सक्रिय आतंकवादियों को रसद सहायता प्रदान करके और रफियाबाद सोपोर में आतंकी गतिविधियों को पुनर्जीवित करने का निर्देश दिया। इनमें खुर्शीद जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के रहने वाले हैं।

इनके खुलासे पर एक अन्य आतंकवादी अशरफ नज़ीर भट को भी संयुक्त अभियान में गिरफ्तार कर लिया गया। नज़ीर बांदीपोरा का रहने वाला है।

इसके अलावा मोहम्मद अशरफ मलिक, मोहम्मद अफजल थोकर और शब्बीर अहमद शाह नामक इनके सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट