देश की खबरें | सुरक्षा बलों ने हिज्बुल मुजाहिदीन के ‘मॉड्यूल’ का भंडाफोड़ किया, पांच गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को हिज्बुल मुजाहिदीन के एक ‘मॉड्यूल’ का भंडाफोड़ किया और कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों के पांच सहयोगियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 22 दिसंबर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को हिज्बुल मुजाहिदीन के एक ‘मॉड्यूल’ का भंडाफोड़ किया और कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों के पांच सहयोगियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और सेना के एक संयुक्त दल ने आतंकवादियों के तीन साथियों अब्दुल रौफ मलिक, अल्ताफ अहमद पायर और रियाज अहमद लोन को गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान तीनों ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हैंडलर फारूक अहमद पीर उर्फ ​​नदीम उस्मानी के निर्देश पर हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों के लिए बनाए गए दो ठिकानों का खुलासा किया। पीर फिलहाल पाक के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित है।

अधिकारियों ने कहा, “आतंकवादियों के ठिकाने से एक एके राइफल, दो एके मैगजीन, एके राइफल के 119 कारतूस, एक पिस्टल, एक पिस्टल मैगजीन, पिस्टल के चार कारतूस, छह हथगोले, एक आईईडी, दो डेटोनेटर, दो तार के बंडल और लगभग 100 लीटर क्षमता की एक पानी की टंकी बरामद की गई है।”

गिरफ्तार किए गए लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्हें हथियार और गोला-बारूद खरीदने तथा ठिकाना बनाने के लिए जून में छह लाख रुपये मिले थे।

उन्होंने कहा, “बडगाम निवासी अब्दुल मजीद बेग सहित आतंकवादियों के दो और सहयोगियों को भी हिरासत में लिया गया है। ये दोनों भी आतंकी गतिविधियों का सक्रिय रूप से समर्थन करते रहे हैं।”

अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों के सहयोगी पीओके के एक अन्य ‘हैंडलर’ फैयाज गिलानी के संपर्क में थे, जो बडगाम का रहने वाला है।

उन्होंने कहा, “गिरफ्तार किए गए समूह को आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए साजो-सामान सहायता, हथियार, गोला-बारूद और अन्य सुविधाएं प्रदान करने के अलावा घाटी में लक्ष्यों का चयन करने और युवाओं को आतंकवादी संगठनों में शामिल होने के लिए कट्टरपंथी बनाने का भी काम सौंपा गया था।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Winner Prediction: सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बना पाएगी टीम इंडिया? मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs Sri Lanka, Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Korogi Sports Park Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक सेमीफाइनल से पहले जानें पिच रिपोर्ट

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Preview: एशियाई खेल 2026 में आज होगा टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch India National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Asian Games 2026 2nd Semifinal Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं भारत बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव लुत्फ