देश की खबरें | अमरनाथ यात्रियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था, सुविधाओं में निरंतर सुधार हो रहा: मनोज सिन्हा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि अमरनाथ यात्रियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं में पिछले तीन-चार वर्षों में लगातार सुधार किया गया है।

श्रीनगर, 22 जुलाई जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि अमरनाथ यात्रियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं में पिछले तीन-चार वर्षों में लगातार सुधार किया गया है।

पहलगाम क्षेत्र में नुनवान आधार शिविर के दौरे पर सिन्हा ने ‘पीटीआई वीडियो’ को बताया कि तीर्थयात्रियों से मिली जानकारी से पता चला है 96 प्रतिशत से अधिक श्रद्धालु संबंधित अधिकारियों और संगठनों द्वारा की गई व्यवस्थाओं से खुश हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं परसों (रविवार को) बालटाल में था। पिछले तीन-चार वर्षों में तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और अन्य सुविधाएं साल-दर-साल बेहतर हुई हैं। जो लोग यह व्यवस्था कर रहे हैं, वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं और पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं।’’

सिन्हा ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि तीर्थयात्री सुखद यादें लेकर जाएं। हर जगह उत्सव का माहौल है।’’

अमरनाथ यात्रा के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों की बड़ी संख्या पर संतोष व्यक्त करते हुए, उपराज्यपाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि शेष दिनों में और भी तीर्थयात्री आएंगे।

उन्होंने बताया, ‘‘मैंने कहा था कि इस साल अमरनाथ यात्रा की सफलता से कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। अब तक लगभग 3.45 लाख लोग दर्शन कर चुके हैं और हमें उम्मीद है कि और लोग आएंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस