जरुरी जानकारी | नौ बोइंग 787 ड्रीमलाइनर्स की सुरक्षा जांच पूरी हुई, जांच के कारण उड़ान में देरी संभव: एयर इंडिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एयर इंडिया ने शनिवार को कहा कि उसने विमानन नियामक डीजीसीए के निर्देशानुसार अपने नौ बोइंग 787 ड्रीमलाइनर्स की एक बार सुरक्षा जांच पूरी कर ली है।

नयी दिल्ली, 14 जून एयर इंडिया ने शनिवार को कहा कि उसने विमानन नियामक डीजीसीए के निर्देशानुसार अपने नौ बोइंग 787 ड्रीमलाइनर्स की एक बार सुरक्षा जांच पूरी कर ली है।

एयरलाइंस ने साथ ही कहा कि वह ऐसे बाकी 24 विमानों की जांच पूरी करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

एयर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान की बृहस्पतिवार को अहमदाबाद में घातक दुर्घटना के मद्देनजर, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को विमान बेड़े की सुरक्षा जांच बढ़ाने का आदेश दिया था।

एयर इंडिया के पास 33 बोइंग 787-8/9 विमान हैं। एयरलाइन ने एक्स पर पोस्ट किया, ''कुछ जांचों के कारण कुछ लंबी दूरी के मार्गों पर उड़ानों में अधिक समय लग सकता है और देरी हो सकती है। खासकर उन हवाई अड्डों पर, जहां परिचालन पर रोक है। ग्राहकों को किसी भी देरी के बारे में विधिवत बताया जाएगा।''

एयरलाइन ने कहा कि वह डीजीसीए द्वारा निर्देशित एक बार की सुरक्षा जांच पूरी करने की प्रक्रिया में है।

पोस्ट के मुताबिक, ''बोइंग 787 बेड़े की जांच की जा रही है, क्योंकि वे अपने अगले परिचालन के लिए मंजूरी दिए जाने से पहले भारत लौट रहे हैं।''

एयरलाइन ने कहा, ''एयर इंडिया ने ऐसे नौ बोइंग 787 विमानों की जांच पूरी कर ली है और नियामक की समयसीमा के भीतर बाकी 24 विमानों के लिए इस प्रक्रिया को पूरा करने की राह पर है।''

एयरलाइन के बेड़े में 26 बोइंग 787-8 और सात बोइंग 787-9 हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 3rd T20I Match Key Players To Watch Out: वेलिंगटन में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें